शांतिकुंज से गायत्री परिवार का शक्ति कलश पहुंचा बदायूं
शहर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी शुरू हो गई है।
बदायूं : शहर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी शुरू हो गई है। शांतिकुंज हरिद्वार से विशेष शक्ति कलश बदायूं लाया गया है। इस मौके पर शक्ति कलश का जगह-जगह पूजन के साथ स्वागत भी किया। आवास विकास में यज्ञ स्थल के पास कलश स्थापित किया गया है।
यहीं पर नौ दिन तक अनवरत साधना अखंड दीप प्रज्ज्वलित की जाएगी। जिले में शक्ति कलश पहुंचने पर बिसौली में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ज्ञानेंद्र की देखरेख में उमेश गुप्ता, स्नेहलता, विमल भारद्वाज, सतीश मिश्रा, विनीत वाष्र्णेय, संगीता वाष्र्णेय आदि ने भव्य स्वागत किया। चेयरमैन दीपमाला गोयल के निवास पर जुटे तमाम परिजनों ने वेदमंत्रोच्चार के साथ कलश का पूजन किया। चेयरमैन ने कलश को सिर पर रखकर आवास विकास में बनाए गए यज्ञ कार्यालय तक पहुंचाया फिर स्थापना की। यज्ञ संयोजक उदयभान गुप्ता ने बताया कि 28 से 31 अक्टूबर तक होने वाले यज्ञ के प्रचार-प्रसार को शक्ति कलश को गांव-गांव घुमाया जाएगा। यज्ञ कार्य देवशक्ति का कार्य है। यह तो होकर ही रहेगा। वरिष्ठ परिजन डीपी ¨सह ने कहा कि मुख्य कार्यालय पर रोजाना शाम तीन से पांच बजे तक सामूहिक जब चलेगा। इस मौके पर ट्रस्टी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शिवंबदा ¨सह, सीमा गुप्ता, नीलम ¨सह, संतोषी शर्मा, जीएन मिश्रा, रामचंद्र प्रजापति, राजेश मिश्र, संजीव कुमार, ममता शर्मा, कल्पना मिश्रा, मंजू पटेल, सपना गुप्ता, संजू पाठक, मृदुलेश यादव, रेनू ¨सह आदि मौजूद रहे।