Move to Jagran APP

गुरुकुल पद्धत्ति को दिलाएंगे सरकार से मान्यता

वेद महोत्सव पुसगवां कार्यक्रम के दूसरे दिन युवा संतति निर्माण सम्मेलन में नर सिंह आर्य ने कहा कि राष्ट्र बचेगा तो धर्म बचेगा। धर्म से संस्कृति संस्कृति से संस्कार संस्कार से संतति निर्माण होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 12:23 AM (IST)
गुरुकुल पद्धत्ति को दिलाएंगे सरकार से मान्यता
गुरुकुल पद्धत्ति को दिलाएंगे सरकार से मान्यता

संस, बिल्सी : वेद महोत्सव पुसगवां कार्यक्रम के दूसरे दिन युवा संतति निर्माण सम्मेलन में नर सिंह आर्य ने कहा कि राष्ट्र बचेगा तो धर्म बचेगा। धर्म से संस्कृति, संस्कृति से संस्कार, संस्कार से संतति निर्माण होगा। आज शैक्षिक संस्था संस्कारी शिक्षा दें तो बहुत सी विकृतियां दूर होंगी। पंडित उदयराज आर्यन कहा कि बच्चों को अश्लील चित्रों से दूर रखकर चरित्रवान बनाने के लिए वेद और वैदिकता के मार्ग पर चल हम राष्ट्र की रक्षा कर सकेंगे। मुख्य अतिथि यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश महर्षि दयानंद सरस्वती ने लिखकर हम हिदू समाज पर बहुत बड़ा उपकार किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुरुकुल पद्धति को जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश सरकार मान्यता देकर के उसको बोर्ड बनाएगी। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम गुप्ता, स्वामी छम आनंद वरुण मुनि, सुरेंद्र कुमार, रानी सिंह, खेमपाल, जितेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रमा सिंह ने की। संचालन कौशल शास्त्री ने किया।

loksabha election banner

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.