पाबंदी के बीच शहर से देहात तक सफाई और सैनिटाइजेशन
जागरण संवाददाता बदायूं कोरोना महामारी और संचारी रोगों की रोकथाम को लगी पाबंदी के दूसरे दिन रविवार को भी सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। जिले के नोडल अधिकारी कमिश्नर रणवीर प्रसाद की निगरानी में शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक अभियान चलाया। कुछ स्थानों पर लोगों की भीड़ को पुलिस ने लाठिया फटकार कर भगाया। वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला कई के चालान किए। बगैर मास्क के घर से बाहर निकले लोगों से जुर्माना वसूला गया।
जागरण संवाददाता, बदायूं : कोरोना महामारी और संचारी रोगों की रोकथाम को लगी पाबंदी के दूसरे दिन रविवार को भी सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। जिले के नोडल अधिकारी कमिश्नर रणवीर प्रसाद की निगरानी में शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक अभियान चलाया। कुछ स्थानों पर लोगों की भीड़ को पुलिस ने लाठिया फटकार कर भगाया। वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला कई के चालान किए। बगैर मास्क के घर से बाहर निकले लोगों से जुर्माना वसूला गया।
सुबह से ही सफाई अभियान के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया। घरों से लेकर रोड पर खड़े वाहन, सभी बिल्डिगों को सैनिटाइज किया गया। देहात क्षेत्रों में नामित किए गए नोडल अफसर निगरानी निगरानी करते रहे। कमिश्नर ने कई जगह भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हॉटस्टपॉट गलियों को किया सैनिटाइज फोटो: 12 बीडीएन: 26 संस, बिसौली: नगर में बंदी के चलते अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बदायूं से आई फायर ब्रिग्रेड की टीम ने एक दो हॉटस्पाट पर सैनिटाइजेशन किया। पुलिस की सख्ती के बाद भी शनिवार देर शाम तक दुकानें खुली रहीं। जबकि रविवार को सुबह से ही दुकानदार बेखौफ दुकानें खोले रहे। एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर व कोतवाल पंकज लवानिया हाईवे के अलावा नगर में जायजा लेते रहे है।