नाबालिग को खेत में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
लाही के खेत में एक दबंग ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रातभर दुष्कर्म किया।
बदायूं : लाही के खेत में एक दबंग ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रातभर दुष्कर्म किया। दिन निकलने पर परिजनों को पीड़िता खेत में बेसुध मिली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात को एक नाबालिग शौच को गांव के ही समीप लाई के खेत में गई। बताते हैं कि वहां पर गांव का ही एक दबंग घात लगाए बैठा था। मौका पाकर उसने नाबालिग को दबोच लिया। रात भर दबंग ने युवती को बंधक बनाए रखकर दुष्कर्म किया। दिन निकलने पर जब परिवार वाले लड़की को ढूंढने निकले तो वह बेसुध खेत में पड़ी थी। जैसे-तैसे उसे कोतवाली लाए। लाचार पिता ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल एसपी ¨सह ने गांव में आरोपित के घर में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। चूंकि आरोपित और पीड़िता एक ही जाति हैं। आरोपित शादीशुदा बताया जाता है। परिवार वालों ने मामले को सुलझाने का काफी प्रयास भी किया। कोतवाल एसपी ¨सह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पीड़िता को महिला पुलिस कस्टडी में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इंसेट..
दो दिन में दुष्कर्म की दो घटनाएं
दो दिन में दो-दो दुष्कर्म की घटनाएं होना पूरी व्यवस्था पर प्रश्न-चिह्न लगाती है। दोनों की घटनाएं बिसौली कोतवाली के दो गांवों की हैं। इन घटनाओं को लेकर पुलिस काफी परेशान है। अभी तक दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वर्जन.. दुष्कर्म की घटनाएं मानसिकता की विकृति के कारण होती हैं। गंदा साहित्य इन घटनाओं के पीछे होता है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए आध्यात्मिक उपचार की जरूरत है।
- एपी ¨सह, प्राचार्य डिग्री कॉलेज, बिसौली