Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोपी से कर रही थी बात, मां ने पीटा तो लगा ली फांसी

- जेल से जमानत पर आए आरोपी से बात करने पर मां ने लगाई थी फटकार - आरोपी ने दिया था ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Aug 2017 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 07:37 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपी से कर रही थी बात, मां ने पीटा तो लगा ली फांसी
दुष्कर्म के आरोपी से कर रही थी बात, मां ने पीटा तो लगा ली फांसी

जीरो एरर---

loksabha election banner

- जेल से जमानत पर आया था आरोपी

- किशोरी से मोबाइल पर भी करता था बात

- अब पूर्व में लिखाए मुकदमे पर उठ रहे सवाल

संवाद सूत्र, कादरचौक (बदायूं) : थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की खुदकशी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। वह उस लड़के से फोन पर बात करती थी, जिसके ऊपर परिजनों ने कुछ महीने पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मां को पता चला तो पिटाई लगा दी, जिसके बाद किशोरी फांसी पर झूल गई। हकीकत क्या है, पुलिस छानबीन में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का बता रही है लेकिन, पूरे प्रकरण में सवाल तमाम खडे़ हो रहे हैं। यह कि आखिर दुष्कर्म के आरोपी से लड़की बात क्यों कर रही थी..? अगर उनके बीच प्रेम संबंध थे तो लड़की के परिजनों ने पूर्व में झूठा मुकदमा लिखाकर बेगुनाह को छह महीने जेल की हवा खिलाई..? कहीं मामला ऑनर किलिंग को तो नहीं है..?

करीब एक साल पहले 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने गांव के ही 15 वर्षीय लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उस दौरान किशोरी की मां का कहना था कि उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने जा रही थी, तभी आरोपी ने उसको दबोच लिया। एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। तब पुलिस ने भी परिजनों की तहरीर पर लड़के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में हाजिर किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया।

कहानी ने लिया नया मोड़

करीब छह महीने पहले आरोपी जमानत पर रिहा होकर गांव लौटा। यहीं से कहानी ने नया मोड़ लिया। बताते हैं, गांव पहुंचने के बाद उसने कथित पीड़ित किशोरी से दोबारा बात शुरू कर दी। गांव वालों की मानें तो दोनों में पहले से ही प्रेम संबंध थे। पता चलने पर किशोरी के परिजनों ने दबाव बनाकर किशोर पर मुकदमा दर्ज कराया था। जब वह दोबारा लौटा तो उन दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

घबराए परिजनों ने भेजा बाहर

जब यह बात लड़के परिजनों को पता चली तो पूर्व के मुकदमे से भयभीत होकर उन्होंने लड़के को दिल्ली भेज दिया। वह दिल्ली में मेहनत मजदूरी करने लगा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले वह गांव लौटा। पीड़िता को बात करने के लिए मोबाइल दे दिया। लोगों की मानें तो वह चोरी-छिपे उससे बात करती थी। मंगलवार को दोपहर के वक्त किशोरी के भाई ने उसको मोबाइल पर बात करते पकड़ लिया। उसने यह बात अपनी मां को बताई तो मां ने पिटाई लगा दी। इससे खफा किशोरी रात के वक्त घर के पीछे जामुन के पेड़ के पास पहुंची और फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। दैनिक जागरण से बातचीत में मृतका के परिजनों ने भी बताया कि लड़के से बात करने पर मां ने डांटा था।

वर्जन..

किशोर और किशोरी के बीच प्रेम-संबंध थे। दोनों को करीब एक साल पहले परिजनों ने बात करते हुए पकड़ लिया था। तब गांव में पंचायत चली, लेकिन नतीजा हल न होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। वह जमानत पर आया तो फिर से दोनों में बात होने लगी। इसी बात पर किशोरी की मां ने उसको डांट दिया, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। फिलहाल परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने को कहा है।

- अश्विनी कुमार, कार्यवाहक एसओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.