Move to Jagran APP

लाल की जगह हरा निशान लगाने से प्रशासन पर सवाल

शहर में लावेला चौकगद्दी चौक से लेकर जालंधरी सराय तक नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। जालंधरी सराय में लाल की जगह कई स्थानों पर हरे निशान लगवाने पर स्थानीय लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि प्रशासन इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 12:07 AM (IST)
लाल की जगह हरा निशान लगाने से प्रशासन पर सवाल
लाल की जगह हरा निशान लगाने से प्रशासन पर सवाल

जेएनएन, बदायूं : शहर में लावेला चौक,गद्दी चौक से लेकर जालंधरी सराय तक नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। जालंधरी सराय में लाल की जगह कई स्थानों पर हरे निशान लगवाने पर स्थानीय लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि प्रशासन इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है। जालंधरी सराय में रोड के दोनों ओर पुराने मकान बने हुए हैं। कुछ लोगों ने आगे बढ़कर भी निर्माण करा लिया है। जाम से निजात पाने को जालंधरी सराय का अतिक्रमण चिह्नित किया गया। वहां सड़क के बीच से अतिक्रमण की पैमाइश की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन ने कलक्ट्रेट से लालपुल जाते समय एक तरफ मकानों पर पहले लाल निशान और दूसरी तरफ हरे निशान लगवाए थे। इसमें पक्षपात का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि नेताओं की आलीशान कोठियों को बचाने के लिए पक्षपात किया जा रहा है।

loksabha election banner

फोटो 19 बीडीएन 04

प्रशासन को मकान उजाड़ कर क्या मिला। जमाने से सास ससुर का मकान बना था। जिसमें परिवार रहता है। पति हादसे में घायल हुए बिस्तर पर पड़े हैं।

- कुमकुम साहू

फोटो 19 बीडीएन 05

जो कार्रवाई की गई है। वह अवैध है। प्रशासन को मकान के मानचित्र दिखाए है। जो अवैध बता दिए है। यह कार्रवाई गलत तरीके से की गई है।

- शाहिद अली

फोटो 19 बीडीएन 06

पुरखों के समय का मकान बना है। प्रशासनिक अफसरों को मकान के दस्तावेज भी दिखाए, जो गलत ठहरा दिए। अतिक्रमण की पैमाइश गलत हुई।

- सूरज मुखी

फोटो 19 बीडीएन 07

पहले लाल फिर हरे निशान लगाए। इसके बाद अतिक्रमण को हटाने का अल्टीमेटम दिया। प्रशासन को अपनी ही कार्रवाई पर भरोसा नहीं है तो सबकुछ गलत हुआ है।

- शमसाद वर्जन ::

जालंधरी सराय में रोड के दोनों ओर पैमाइश कराने के बाद निशान लगाए गए हैं। नक्शे के हिसाब से लगे निशान के आधार पर ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.