विजयपुर में बदमाशों का धावा, सात घरों में लूट
विजयनगर में बदमाशों ने धावा बोलकर सात घरों को निशाना बनाया।
नूरपुर पिनौनी : बदमाशों ने रविवार की रात विजयपुर गांव को निशाना बनाया। यहां सात घरों पर धावा बोलकर लूटपाट की। एक महिला के यहां कुंडल लूटे। एक घर में विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर महिला के दांत तोड़ दिए। जिन घरों में लूटपाट की। वहां के पीड़ितों के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग उठे। इस पर बदमाश कई अन्य घरों में भी घुसे लेकिन घिरता देखकर वहां से भाग खड़े हुए। इधर, पुलिस घटना को चोरी मान रही है। सोमवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
इस्लामनगर क्षेत्र के विजयपुर गांव के रहने वाले बंटी घर में सो रहे थे, इस दौरान दीवार फांदकर बदमाश उनके घर में घुस आए। आहट सुनकर उनकी पत्नी कुसुम की नींद खुल गई और वह आंगन में देखने आ गई। सबसे पहले बदमाशों ने उनका एक कुंडल लूटा। कुसुम ने शोर मचाया तो बदमाश पुन: वहां से भाग निकले। इसके बाद गांव के ही वीरेश के घर धावा बोला। यहां वीरेश की पत्नी पूजा ने विरोध किया तो उसके मुंह पर तमंचे की बट मार दी। इससे पूजा के दो दांत भी टूटे हैं। शोर शराबा होने पर गांव में जाग हो गई। बावजूद इसके हथियारबंद गिरोह गांव के नीरज, पप्पू, गद्दू व भोजराज के घरों में घुसा लेकिन जाग होने के कारण कदहीं भी घटना को अंजाम नहीं दे सका। एक घर में हुई चोरी
- रविवार रात ही गांव के ही मुकेश के घर में घुसे चोरों ने सात हजार रुपये व चांदी की पायजेब पार कर दी। भुक्तभोगियों को घटना का एहसास उस वक्त हुआ, जब चोर जा चुके थे और गांव में जागने का शोर मचा। वहीं रात में ही यूपी 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वर्जन ::
घटना चोरी की लग रही है। इसी आधार पर तहरीर देने को कहा है। जाग होने के कारण चोर भागे होंगे और किसी चीज से महिला को घायल किया होगा। फिर भी पड़ताल कराई जा रही है।
- अजय सिंह चाहर, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप