Move to Jagran APP

राहुल गांधी के भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

प्रांतीय आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 12:46 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:02 AM (IST)
राहुल गांधी के भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
राहुल गांधी के भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

जासं, बदायूं : प्रांतीय आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाई और जनता को भ्रमित किया कि राफेल खरीद मामले में भ्रष्टाचार किया गया है। उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ ने कहा कि राफेल डील में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार हुआ है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि देश की सेना काफी लंबे समय से राफेल जैसे अत्याधुनिक हथियार की मांग कर रही थी। स्वयं सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राजेश्वर पटेल, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, सीमा राठौर, धीरज सक्सेना, आशीष शाक्य, सुखदेव राठौर, मनोज मोदी, रजनी मिश्रा, रेनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.