परेड की तैयारी पूरी, ग्रांड रिहर्सल आज
जिले में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को इन्हें अंतिम रूप दिया गया। जबकि शुक्रवार को ग्रांड रिहर्सल होगा। शनिवार को विश्राम तो रविवार को गणतंत्र दिवस के पर्व पर पुलिस परेड ग्राउंड में परेड का भव्य आयोजन होगा। आरआइ पंकज सिंह ने बताया परेड में पांच टोलियां पुलिस की होंगी जबकि दो महिला पुलिस वहीं एक टोली पीएसी की भी शामिल की जाएगी। दमकल गाड़ियां वायरलैस विभाग और फोरेसिक के वाहन भी इस परेड का एक हिस्सा होंगे।
जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को इन्हें अंतिम रूप दिया गया। जबकि शुक्रवार को ग्रांड रिहर्सल होगा। शनिवार को विश्राम तो रविवार को गणतंत्र दिवस के पर्व पर पुलिस परेड ग्राउंड में परेड का भव्य आयोजन होगा। आरआइ पंकज सिंह ने बताया, परेड में पांच टोलियां पुलिस की होंगी, जबकि दो महिला पुलिस वहीं एक टोली पीएसी की भी शामिल की जाएगी। दमकल गाड़ियां, वायरलैस विभाग और फोरेसिक के वाहन भी इस परेड का एक हिस्सा होंगे। 303 की विदाई परेड भी होगी
303 राइफल की भी विदाई इसी परेड के बाद हो जाएगी। विदाई के लिए अलग से विशेष परेड का आयोजन किया गया है। राइफल का इतिहास, खूबियां और पुलिस महकमे में रहे इसके अब तक के योगदान के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।