बदायूं में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे नेता
बदायूं जेएनएन। सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के तीनों आरोपित जेल में हैं। हालांकि गांव में नेताअ
बदायूं, जेएनएन। सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के तीनों आरोपित जेल में हैं। हालांकि गांव में नेताओं की आवाजाही जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव चौधरी असलम, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव मथुरा प्रसाद, शहर अध्यक्ष असरार अहमद, बफाती मियां, मोहम्मद यशब, चौधरी फहीम अहमद ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व सांसद मुंशी रामपाल के नेतृत्व में रुहेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी गांव पहुंचा। सलोनी, शशीबाला, विना सिंह, प्रेमलता, सोमवती आदि मौजूद रहीं। जांच पर जताई आपत्ति
जासं, बदायूं : लोकमोर्चा के संयोजक अजीत सिंह यादव ने जिलाधिकारी के मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने की मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन मानवता को शर्मसार करने वाली घटना छिपाना चाहता है। मोर्चा की प्रियंका यादव ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य का बयान महिलाओं की स्वतंत्रता और बराबरी के अधिकारों पर हमला है।
------------ जनता दल ने की सरकारी नौकरी की मांग
जासं, बदायूं : शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने संबंधित दोनों गांव पहुंचकर पीड़ित और ग्रामीणों से बात की। सरकार से परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप यादव, सद्दाम हुसैन, ज्योति कृष्ण आदि मौजूद रहे।