विवादित कब्रिस्तान के बैनामा पर लोगों में आक्रोश
जेएनएन बिसौली (बदायूं) सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद नगर स्थित एक कब्रिस्तान का बैनामा क
जेएनएन, बिसौली (बदायूं) : सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद नगर स्थित एक कब्रिस्तान का बैनामा करा लिए जाने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर इस मामले की तहरीर दी है।
नगर के कब्रिस्तान पर बीते एक वर्ष से कब्जे को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में रोष है। इस मामले में मुस्लिम समाज के लोग पुलिस चौकी पहुंचे। इसी दौरान बैनामा कराने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने बुला लिया। दोनों में नोकझोंक भी हुई। कोतवाल पंकज लवानिया ने लोगों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। विवाद बीते एक वर्ष से अधिक समय से चल रहा है। लोगों का आरोप है कि भूमाफिया ने कब्रिस्तान की भूमि का अवैध रूप से बैनामा करा लिया है। तभी से उस जगह पर निर्माण कार्य कराने का प्रयास करते आ रहे हैं। बीते वर्ष शव को दफनाने को लेकर भी विवाद हुआ था।