Move to Jagran APP

देहात के क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की मर्जी से धान खरीद

दीपावली नजदीक है। गेहूं की बोआइ शुरू होने वाली है। ऐसे में किसानों को पैसों की जरूरत है। लेकिन क्रय केंद्रों पर प्रभारियों के आगे किसानों को घुटने टेकने पड़ रहे हैं। किसानों की सहूलियत को खोले केंद्रों पर उनके धान की तौल न के बराबर हो रही है। जबकि बिचौलिया चांदी काट रहे हैं। मंगलवार को शहर में मंडी समिति के आरएफसी क्रय केंद्र पर तमाम ऐसे किसान नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 01:06 AM (IST)
देहात के क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की मर्जी से धान खरीद
देहात के क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की मर्जी से धान खरीद

जेएनएन, बदायूं : दीपावली नजदीक है। गेहूं की बोआइ शुरू होने वाली है। ऐसे में किसानों को पैसों की जरूरत है। लेकिन, क्रय केंद्रों पर प्रभारियों के आगे किसानों को घुटने टेकने पड़ रहे हैं। किसानों की सहूलियत को खोले केंद्रों पर उनके धान की तौल न के बराबर हो रही है। जबकि बिचौलिया चांदी काट रहे हैं। मंगलवार को शहर में मंडी समिति के आरएफसी क्रय केंद्र पर तमाम ऐसे किसान नजर आए। जिनके इलाके में क्रय केंद्र बना है। लेकिन, वह सिर्फ कागजों में संचालित है। किसान महंगा भाड़ा देकर यहां लाकर धान बेचने को मजबूर है।

loksabha election banner

अफसरों की उदासीनता के कारण देहात इलाके के क्रय केंद्रों पर किसान बेबस नजर आ रहे है। यहां केंद्र प्रभारियों की मर्जी से धान तौल हो रही है। अधिकांश केंद्र बिना खुले ही धान खरीद कर रहे है। किसान जब पहुंचता तो केंद्र बंद मिलते हैं। जबकि वहां रिकॉर्ड में खरीद बराबर दर्ज की जा रही है। ऐसे में साफ जाहिर है कि देहात के क्रय केंद्रों पर बिचौलिया हावी हो चुके है। इससे उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि जिले में 34 क्रय केंद्रों पर अब तक 26 फीसद धान खरीद हुई है। बिचौलिया और प्रभारियों की साठगांठ से धान खरीद का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अफसर लगातार जिम्मेदारों को निरीक्षण करने के निर्देश दे रहे हैं। लेकिन, बिचौलिया की घुसपैठ होने के कारण जिम्मेदार केंद्र तक पहुंचने की जहमत नहीं उठा रहे है। किसानों की बात

फोटो 3 बीडीएन 4

केंद्र पर दो दिन से तौल के इंतजार में है। टोकन से नंबर आने पर भी धान तौल नहीं हो रही है। ट्रैक्टर-ट्राली का भाड़ा भी बढ़ रहा है।

ओमकार, कटिन्ना फोटो 3 बीडीएन 5

छनाई में देरी से तौल नहीं हो रही है। क्रय केंद्र पर डस्टर की व्यवस्था हो। ज्यादा से ज्यादा किसानों के धान की छनाई हो सके।

वेदराम, रूपापुर फोटो 3 बीडीएन 6

रविवार का टोकन नंबर था। तब से अब तक यहीं ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़े है। लेकिन, धान की तौल नहीं हो सकी। रात भी यहीं गुजारनी पड़ेगी।

राजकुमार सिंह, रूपापुर

फोटो 3 बीडीएन 7

किसान धान को घर से साफ करके ला रहे है। फिर भी क्रय केंद्रों पर एक ही मशीन छनाई की जा रही है। इससे तौल में दो-दो दिन लग रहे है।

सौरव, लखनपुर

वर्जन

देहात के किसानों की शिकायत मिली है। निरीक्षण किया जाएगा। क्रय केंद्र बंद मिलने पर संबंधित प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रकाश नारायण, डिप्टी आरएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.