अब छह सड़का और कलक्ट्रेट गेट पर चलेगी जेसीबी
शहर में अब छह सड़का व कलक्ट्रेट गेट के अतिक्रमण पर जेसीबी चलेगी। यहां अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। पूर्व में अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। लेकिन उन्होंने कब्जे नहीं हटाए हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें पांच दिन की मोहलत दी है। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा।
जेएनएन, बदायूं : शहर में अब छह सड़का व कलक्ट्रेट गेट के अतिक्रमण पर जेसीबी चलेगी। यहां अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। पूर्व में अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। लेकिन, उन्होंने कब्जे नहीं हटाए हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें पांच दिन की मोहलत दी है। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस फोर्स की मांग भी की है।
शहर में चौराहों के सुंदरीकरण और जाम की समस्या से निजात को अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। अभी तक गद्दी चौक व लावेला चौक पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर चुका है। जालंधरी सराय में लाल निशान और नोटिस मिलने के बाद लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने वहां के लोगों को भी पांच दिन का समय दिया है। इसके बाद पैमाइश होगी। फिर अतिक्रमण की जद में आए मकानों और दुकानों को जेसीबी से तोड़ा जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों ने छह सड़का और कलक्ट्रेट गेट पर बनी दुकानों पर भी जेसीबी चलाने की रणनीति बनाई है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन से भी टीम उपलब्ध कराने को कहा है।
वर्जन
छह सड़का और कलेक्ट्रेट गेट पर बाहर की दुकानदारों को दिया गया नोटिस का समय पूरा हो चुका है। लेकिन, यहां पर अवैध कब्जे नहीं हटे हैं। जालंधरी सराय के बाद अब इन दोनों स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट