दीपावली पर बाजार में लागू होगी नो एंट्री, प्लान तैयार
दीपावली पर बाजार में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की एंट्री नहीं हो सकेगी।
जागरण संवाददाता, बदायूं : दीपावली पर बाजार में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की एंट्री नहीं हो सकेगी। इसके लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है। व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस समेत होमगार्डों को भी तैनात किया जाएगा। कोई भी वाहन टिकटगंज, सुभाष चौक, गांधी ग्राउंड चौराहे के अलावा छह सड़का, व मढ़ई चौक से कोई भी वाहन भीतर दाखिल न हो सकेंगे। बाजार में वाहनों के प्रवेश करने पर उसके नंबर के आधार पर आनलाइन चालान किया जाएगा। यह व्यवस्था धनतेरस पर्व से एक दिन पहले लागू की जाएगी।
नहीं बिकेगी आतिशबाजी
- दीपावली के बाजार में सराफा कारोबार के अलावा कंडील, दिये समेत रोशनी के लिए झालरें और सजावट का सामान व मिठाई ही बिक सकेगी। आतिशबाजी की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रखा गया है। आतिशबाजी बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अलग से टीम तैयार की जा रही है। वर्जन ::
बाजार में नो एंट्री लागू रहेगी। ताकि व्यापारियों व ग्राहकों को कोई असुविधा न होने पाए। फिर भी कोई वाहन घुसता है तो उसके मालिक पर जुर्माना डाला जाएगा। हालात को देखते हुए वाहन को सीज भी किया जा सकता है।
- जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी