Move to Jagran APP

बिसौली में नवनिर्मित तहसील भवन का हुआ लोकार्पण

नगर पालिका के अटल चौक पर 70 फिट उंचाई पर तिरंगा फहरेगा। यह ऐतिहासिक काम पालिका द्वारा किया गया है। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और विधायक कुशाग्र सागर डीएम कुमार प्रशांत एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित तहसील भवन का भी लोकार्पण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 11:53 PM (IST)
बिसौली में नवनिर्मित तहसील भवन का हुआ लोकार्पण
बिसौली में नवनिर्मित तहसील भवन का हुआ लोकार्पण

जेएनएन, बिसौली (बदायूं): नगर पालिका के अटल चौक पर 70 फिट उंचाई पर तिरंगा फहरेगा। यह ऐतिहासिक काम पालिका द्वारा किया गया है। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और विधायक कुशाग्र सागर, डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित तहसील भवन का भी लोकार्पण किया गया।

loksabha election banner

रिमझिम बारिश के बीच लोकार्पण हुआ। तहसील भवन में इससे पूर्व यज्ञादि कार्यक्रम हुए। सांसद ने कहा कि हर भारतवासी के दिल में तिरंगा बसता है। पालिका द्वारा किया कार्य सराहनीय है। विधायक कुशाग्र सागर ने भी इसको ऐतिहासिक बताया। चेयरमैन अबरार अहमद और ईओ नवनीत कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां बता दें कि नगरपालिका पूरे जनपद ने राष्टीय ध्वज स्तंभ बनाने वाली पहली निकाय है। इस ऐतिहासिक काम करने पर नगरवासियों ने भी खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य, एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, दुर्गेश वाष्र्णेय, अक्कू रस्तोगी, पंकज सिंह चौहान, सन्नू पाल, ओमकिशन सागर, कोतवाल पंकज लवानिया, सभासदगण, जेई एसपी सिंह, एकाउंटेंट मशकूर खां, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.