Move to Jagran APP

योगी कैबिनेट : राज्यमंत्री महेश गुप्ता बोले- पीएम-सीएम की तरह जनसेवक बनकर करूंगा सेवा

योगी कैबिनेट में राज्यमंत्री की शपथ लेने के बाद बदायूं की सदर सीट से विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र और प्रदेश का विकास करने के लिए समर्पण भाव से काम करूंगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 03:46 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 09:47 AM (IST)
योगी कैबिनेट : राज्यमंत्री महेश गुप्ता बोले- पीएम-सीएम की तरह जनसेवक बनकर करूंगा सेवा
योगी कैबिनेट : राज्यमंत्री महेश गुप्ता बोले- पीएम-सीएम की तरह जनसेवक बनकर करूंगा सेवा

जेएनएन, बदायूं : योगी कैबिनेट में राज्यमंत्री की शपथ लेने के बाद बदायूं की सदर सीट से विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता का सेवक बनकर कार्य कर रहे हैं, उसी तरह जनसेवक के रूप में क्षेत्र और प्रदेश का विकास करने के लिए समर्पण भाव से काम करूंगा। मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उससे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

loksabha election banner

जिले के दहगवां कस्बा के मूल निवासी महेश चंद्र गुप्ता 1986 में सहसवान विधानसभा क्षेत्र से मुलायम सिंह यादव को चुनौती दे चुके हैं, उस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। वर्ष 2007 से 2012 तक बदायूं विधानसभा से विधायक रहे। 2017 के चुनाव में सपा के आबिद रजा को हराकर इस सीट पर दोबारा विधायक निर्वाचित हुए। इन्होंने अपना राजनीतिक सफर 1976 में दहगवां मंडल अध्यक्ष पद से शुरू किया था। आज राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा, अपनी इसी सिद्धांत पर जनता की सेवा करता रहूंगा। 

सपाई किला ध्वस्त करने में रही थी सक्रिय भूमिका

बदायूं जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार महेश चंद्र गुप्ता संगठनात्मक ढांचा मजबूत कराने में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे। बीते लोकसभा चुनाव में बदायूं में भाजपा को बड़ी सफलता मिली। यहां सपा के गढ़ को ध्वस्त कर भाजपा की डॉ. संघमित्रा मौर्य सांसद निर्वाचित हुईं। चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सदर विधायक की भी अहम भूमिका रही। इसके चलते उन्हें पार्टी की ओर मंत्री बनाया गया है। 

विपक्ष में विधायक रहते हुए बनाया पार्टी को मजबूत 

पिछले कार्यकाल में जब वह विपक्ष में विधायक रहे तब भी उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के साथ अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे थे। जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी उन्होंने संगठन को सक्रिय बनाए रखा। मौजूदा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने की जद्दोजहद करते रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को अचानक महेश चंद्र गुप्ता को लखनऊ बुला लिया गया था। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मंगलवार देर रात जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव के साथ वह देर रात लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। जहां बुधवार को उन्हें राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.