अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की चली जान गई
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शुक्रवार देर शाम एक अधेड़ की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 12:22 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 12:22 AM (IST)
रिसौली : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शुक्रवार देर शाम एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं अधेड़ के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना बिल्सी इलाके के गांव रोहान निवासी सैमुअल बाल्मीकि (52) शुक्रवार शाम पास के गांव हरगनपुर में एक परिचित के यहां दावत खाने गए थे। वहां से पैदल वापस लौटते वक्त गांव से पहले ही अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें