अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी कंपनी के मैनेजर की मौत
जेएनएन दहगवां (बदायूं) जरीफनगर निवासी सत्यवीर यादव सम्भल जिले में गुन्नौर क्षेत्र में एक निजी क
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 11:40 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 11:40 PM (IST)
जेएनएन, दहगवां (बदायूं) : जरीफनगर निवासी सत्यवीर यादव सम्भल जिले में गुन्नौर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में मैनेजर थे। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी देर शाम गुन्नौर से बाइक से अपने घर को आ रहे थे। इसी दौरान गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सम्भल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। गांव के लोगों ने बताया कि सत्यवीर इससे पहले गांव में काफी समय तक राशन डीलर रहे थे। बाद में वह निजी कंपनी में गए जहां गुन्नौर क्षेत्र कंपनी की ओर से वही देखते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें