किसानों के मसीहा था महेंद्र सिंह टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 84वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 12:45 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 12:45 AM (IST)
जासं, बदायूं : भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 84वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा टिकैत के न रहने से आज किसान बेसहारा हो चुका है। किसान समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों के हालात बदतर हैं लेकिन सरकार किसानों पर सिर्फ झूठे आश्वासन देकर वायदों से मुंह मोड़ ले रही है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा, देश में बाबा टिकैत आंदोलन करना किसानों को सिखा गए। जिला प्रवक्ता नरेंद्र सक्सेना, नगर अध्यक्ष हारून गौंस ने टिकैत के जन्मदिवस पर संगठन को मजबूत करने की आज शपथ लेने की बात कही। नगर उपाध्यक्ष सतीश चंद्र साहू, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें