मलबा हटाते जर्जर दुकान का लिटर गिरा, तीन घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र में छह सड़का पर रविवार दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इसके बाद मलबा हटाते समय जर्जर दुकान का लिटर ढह गया। जिसकी चपेट में आने से तीन दुकानदार घायल हो गए। सदर कोतवाल विनोद चाहर ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जेएनएन, बदायूं : सदर कोतवाली क्षेत्र में छह सड़का पर रविवार दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इसके बाद मलबा हटाते समय जर्जर दुकान का लिटर ढह गया। जिसकी चपेट में आने से तीन दुकानदार घायल हो गए। सदर कोतवाल विनोद चाहर ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो के सिर में चोटें लगने से सिटी स्कैन भी कराया।
छह सड़का पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में जेसीबी से तोड़फोड़ हुई†ा इससे दुकानों की बिल्डिग जर्जर हो गई। शाम चार बजे दुकानदार दुकानों के आगे का मलबा हटा रहे थे। तभी एक दुकान का जर्जर लिटर ढह गया। तेज धमाके के साथ लिंटर गिरने से वहां भगदड़ मची। हादसे के समय पुलिस बल भी मौजूद था। कोतवाल विनोद कुमार चाहर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मोहर विक्रेता सीवान खान, कपड़ा विक्रेता राहिल खान और बिरयानी विक्रेता परवेज घायल हुए हैं। घायलों के स्वजनों ने बताया कि प्रशासन ने बिना अल्टीमेटम दिए कार्रवाई की है। दुकानों से सामान हटाने तक का समय नहीं दिया। इससे काफी नुकसान हुआ है।