Move to Jagran APP

धान की तौल के लिए लाइन में लगें या तैयार कराएं गन्ना

किसानों के सामने इस समय दोहरी चुनौती है। धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वह फसल का वाजिब दाम पाने को भटक रहे हैं। तहसील और कस्बों के धान क्रय केंद्र बंद होने से शहर की मंडी समिति पर चक्कर काट रहे हैं। अब गन्ना चीनी मिल तक पहुंचाने का भी समय आ गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 12:33 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 12:33 AM (IST)
धान की तौल के लिए लाइन में लगें या तैयार कराएं गन्ना
धान की तौल के लिए लाइन में लगें या तैयार कराएं गन्ना

जेएनएन, बदायूं : किसानों के सामने इस समय दोहरी चुनौती है। धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वह फसल का वाजिब दाम पाने को भटक रहे हैं। तहसील और कस्बों के धान क्रय केंद्र बंद होने से शहर की मंडी समिति पर चक्कर काट रहे हैं। अब गन्ना चीनी मिल तक पहुंचाने का भी समय आ गया है। चीनी मिलों से पर्ची तो मोबाइल पर मिल जा रही है। लेकिन, खेत में गन्ना तैयार करने में भी पसीने छूट रहे हैं।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने को अफसरों ने धान क्रय केंद्रों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को जिम्मेदारी भी सौंप रखी है, लेकिन सिस्टम में झोल दिख रहा है। जिला मुख्यालय पर मंडी समिति में बना एफसीआइ का धान क्रय केंद्र सप्ताहभर से बंद है। सोमवार को आरएफसी के केंद्र पर भी तौल बंद रही। बताया गया कि धान का उठान नहीं हो पा रहा है। बाद में कुछ किसानों का धान तौला गया। बिल्सी मंडी में भी आम किसानों के धान की तौल नहीं की जा रही है, लेकिन अधिकारी कार्रवाई की बात दूर वहां का हाल देखने तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसी बीच चीनी मिलें चालू हो जाने से किसानों को गन्ने की तौल कराने की भी समस्या बन गई है। किसानों की शिकायत पर डिप्टी आरएमओ निदान की जगह कर्मचारियों की दिक्कतें गिनाकर पल्ला झाड़ रहे हैं। किसानों की बात ::

फोटो 23 बीडीएन 7

सरकारी क्रय केंद्र पर कई दिनों तक चक्कर काटने पर टोकन मिल पा रहा है। फिर भी समय से धान की तौल नहीं हो पा रही है।

- श्यामवीर फोटो 23 बीडीएन 8

20 तारीख से यहीं हैं। टोकन से किसानों की धान तौल हो जानी चाहिए, लेकिन सेंटरों पर ऐसा नहीं हो पा रहा है। तीन दिन से चक्कर काट रहे हैं।

- मनोज सिंह फोटो 23 बीडीएन 9

पर्ची आने पर गन्ना तैयार करा रहे थे। टोकन से धान तौल कराने को गन्ने का काम बंद करा दिया। लेकिन, केंद्र पर तौल नहीं हो पा रही है।

- मोहर सिंह फोटो 23 बीडीएन 10

धान की तौल को दो माह पहले नंबर लगाकर 24 नवंबर का टोकन लिया। अब पता करने आए तो बताया कि सात दिसंबर को धान लेकर आएं।

- जगदीश सिंह वर्जन ::

धान क्रय केंद्रों पर किसानों को उचित मूल्य दिलाने के प्रयास हैं। कुछ एजेंसियों के सेंटरों पर है। उन्हें नोटिस जारी किया है। लापरवाह केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआइआर कराई जाएगी।

- प्रकाश नारायण, डिप्टी आरएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.