जमीन से जुड़े विवाद समाधान दिवस में निस्तारित कराएं
जिले में थानास्तर पर ही फरियादियों की शिकायतों का अधिक से अधिक निस्तारण हो।
बदायूं : जिले में थानास्तर पर ही फरियादियों की शिकायतों का अधिक से अधिक निस्तारण हो और उन्हें न्याय के लिए यहां-वहां न भटकना पड़े। इसके लिए थानेदारों को निर्देश दिए जा रहे हैं। फरियादियों की बात गंभीरता से सुनें। जनता से पुलिस अच्छा व्यवहार करें, ताकि पक्षपात का आरोप लगाने का मौका न मिले। खासकर जमीन पर कब्जे से जुड़े मुद्दों पर लोगों को चाहिए कि तहसील स्तर पर शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि कौन सी जमीन किसकी है, यह अभिलेख तहसील में ही मिलते हैं। रही सुरक्षा व्यवस्था की बात तो उसके लिए हमेशा पुलिस तैयार है। या फिर समाधान दिवस में थाने पहुंचे। यह वक्तव्य बुधवार को मेहमान रहे एसपी देहात डॉ. एसपी ¨सह ने दिए। साथ ही लोगों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करने का भी भरोसा दिलाया। सवाल : कस्बा में मुख्यमार्ग पर खोखे लगा लिए गए हैं। इनसे जाम लगता है। - पुष्पेंद्र, उघैती
जवाब : पुलिस को मौके पर भेजकर यह अतिक्रमण हटवाया जाएगा। ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। सवाल : गांव में करीब 20 साल से चौकीदार तैनात है लेकिन आज तक उसे किसी गांव वाले ने पहरेदारी करते हुए नहीं देखा। - विनोद, सिकरापुर, सिविल लाइंस
जवाब : यह गंभीर बात है। इसकी जांच कराई जाएगी। सरकार चौकीदारी करने के बदले उन्हें मानदेय देती है। सवाल : भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का खुलासा करने वालों को अक्सर धमकियां मिलती हैं। - प्रदीप उपाध्याय, बिसौली
जवाब : भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सुरक्षा देने का जो भी प्रावधान है, उसके मुताबिक पुलिस अपना काम करती है। ऐसे मामलों में अक्सर भ्रष्टाचार का खुलासा करने वालों पर भी झूठे मुकदमे होते हैं। सवाल : अवैध को¨चग सेंटर चल रहे हैं। छात्र अक्सर बाइक से गलियों में ट्रिप¨लग करते हुए फर्राटा भरते हैं। अक्सर छेड़छाड़ की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। - हिमांशु, शहबाजपुर
जवाब : इस इलाके में पेट्रो¨लग बढ़वाई जाएगी। अवैध को¨चग की धरपकड़ शिक्षा विभाग के स्तर से होती है। उस इलाके में पुलिस की नियमित गश्त कराई जाएगी। सवाल : अभी भी हाईवे से जुड़े चौराहों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड वाहन चालकों से चे¨कग के नाम पर वसूली करते देखे जाते हैं।
- हर्षित पाराशरी, बिसौली
जवाब : ऐसी शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई ऐसा पीड़ित शिकायत करता है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सवाल : छोटे सरकार की दरगाह को आने वाले टेंपो चालक जायरीनों को लेकर गेट के पास तक आ जाते हैं। इससे जाम की समस्या होती है।
- वासिफ हुसैन, दरगाह छोटे सरकार
जवाब : इस दिशा में काम किया जा रहा है। एक इलाका नहीं बल्कि पूरे शहर को जाम मुक्त कराने के लिए नक्शा तैयार हो रहा है। जल्द ही उसे प्रभावी कर दिया जाएगा। सवाल : हमारे खेत में बिजली विभाग वालों ने ट्रांसफार्मर के पोल लगा दिए हैं। विरोध के बाद भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। - नत्थूलाल, सिमर्रा भोजपुर बिल्सी
जवाब : खेत किसका है और ट्रांसफार्मर क्यों लगाया जा रहा है, यह मौका मुआयना करके ही स्पष्ट हो सकता है। पुलिस को मौका मुआयना करने के लिए भेजा गया है।