जेवर चमकाने का झांसा देकर ठगे लाखों के गहने
सोना-चांदी चमकाने को लेकर ठगी की वारदातें आए दिन हो रही हैं, लेकिन तब भी लोग जागरूक नहीं हो रहे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 12:38 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 12:38 AM (IST)
उसहैत : सोना-चांदी चमकाने को लेकर ठगी की वारदातें आए दिन हो रही हैं, लेकिन तब भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। नगर में रिलायंस टॉवर के निकट तनय मिश्रा के घर दो बाइक सवार गहनों की साफ-सफाई करने के लिए आए। जिसमें एक ठग बाइक स्टार्ट करके मोड़ पर खड़ा रहा तथा दूसरा तनय मिश्रा के घर जाकर उनकी पत्नी रीता को अपने झांसे में लेकर उनसे उनके गहने साफ करने को मांगे। महिला ने उसकी बातों में आकर अपने गहने साफ करने के लिए दे दिए। ठग ने महिला को गुमराह कर गहने लेकर फरार हो गया। महिला के पति तनय मिश्रा ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। गहनों में मंगल सूत्र, कुंडल, झाले और पांच अंगूठियां थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें