आत्मनिर्भर बनना कठिन जरूर पर असंभव नहीं
महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली हिसात्मक घटनाएं रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी कवच नारी सशक्तीकरण नारी सम्मान अभियान के तहत विकास भवन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने कहा कि महिला को अपने सम्मान के साथ-साथ परिवार अपने रिश्तों को ध्यान में रखते हुए मर्यादित आचरण का भी ध्यान रखना चाहिए।
जेएनएन, बदायूं : महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली हिसात्मक घटनाएं रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी कवच, नारी सशक्तीकरण, नारी सम्मान अभियान के तहत विकास भवन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने कहा कि महिला को अपने सम्मान के साथ-साथ परिवार, अपने रिश्तों को ध्यान में रखते हुए मर्यादित आचरण का भी ध्यान रखना चाहिए। शिक्षा प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भर बनने तक का संर्घष महिलाओं के लिए कठिन अवश्य है पर असंभव नहीं है। जिला पंचायत राज अधिकारी डा.सरनजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के साथ सीडीओ ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सरला चक्रवर्ती, सीमा राठौर, रजनी मिश्रा, रानी पुंडीर, मोनिका गंगवार, डा. शुभ्रा माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।