आतंक से मुकाबले को तैयार हैं भारत के सैनिक
भाजपा कार्यालय पर पूर्व सैनिकों की ओर से मनाए शौर्य दिवस के मौके पर सैनिकों का सम्मान किया गया।
बदायूं : भाजपा कार्यालय पर पूर्व सैनिकों की ओर से मनाए गए शौर्य दिवस के मौके पर सैनिकों के बलिदान को याद किया गया। पूर्व सैनिकों की हौंसला-अफजाई करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आतंक से मुकाबले के लिए उनके सैनिक पूरी तरह से तैयार हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। रविवार को पूर्व सैनिकों की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, शौर्य दिवस भाजपा कार्यालय पर मनाया गया। अतिथियों ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही हमारी जनता से चैन से सो पाती है। सैनिक अपनी प्राणों की आहूति देकर देश की रक्षा करते हैं ऐसे में उनके सम्मान के लिए सभी को झुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमें सैनिकों पर गर्व है। हमारे देश की सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना है। जिसके वीर जवान देश की सीमा पर पाकिस्तान से कभी नहीं झुके बल्कि उसे मुंह तोड़ जवाब दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट विनय सिंह ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारे वायु सेना के पहले अभिनंदन 60 घंटों में पाकिस्तान से वापस भारत की धरती लौटे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया और उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जिसकी वजह से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठोर फैसले का परिणाम है। पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया था। शौर्य दिवस पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय रत्न सिंह, जिलाध्यक्ष रत्न वीर तोमर, सतेंद्र चौहान, जगमोहन सिंह राघव, महीपाल सिंह, चंद्रेश शर्मा, सुरेश पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सतीश चंद्रा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।