Move to Jagran APP

शहर में दिखा गोबर तो पशुपालकों पर होगी कार्रवाई

शहर में जगह-जगह गलियों में डेयरी संचालन हो रहा है। इनसे निकले गोबर का निस्तारण नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। गोबर नाले और नालियों में बहने से मछरजनित बीमारियां होने की आशंका रहती है। पालिका प्रशासन ने इसको खत्म करने के लिए इस बार डेयरी संचालकों को अंतिम नोटिस जारी किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 01:03 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 01:03 AM (IST)
शहर में दिखा गोबर तो पशुपालकों पर होगी कार्रवाई
शहर में दिखा गोबर तो पशुपालकों पर होगी कार्रवाई

जेएनएन, बदायूं : शहर में जगह-जगह गलियों में डेयरी संचालन हो रहा है। इनसे निकले गोबर का निस्तारण नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। गोबर नाले और नालियों में बहने से मच्छरजनित बीमारियां होने की आशंका रहती है। पालिका प्रशासन ने इसको खत्म करने के लिए इस बार डेयरी संचालकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। इसमें उन्हें शहर से बाहर जाने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

शहर में तमाम स्थानों पर डेयरी संचालित हैं। डेयरी संचालक गोबर को सड़कों पर डालते हैं या फिर उनको नालों में बहा देते है। इससे गंदगी और बढ़ रही है। कई गलियों में भी मवेशियों को डेयरी से बाहर निकाला जाता है तो वह वहां पर गोबर फैलाते हैं इससे लोगों का वहां से निकलना भी दूभर हो जाता है। शहर के लोग कई बार इसकी शिकायत पालिका प्रशासन से कर चुके हैं। पूर्व में भी कई बार डेयरी संचालकों को शहर से बाहर जाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके लिए डेयरी संचालकों को समय भी दिया। लेकिन, वह शहर से बाहर नहीं गए। वह उसी स्थान पर डेयरी चला रहे हैं। इससे अब पालिका प्रशासन ने उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया है। एक माह में डेयरी नहीं हटाने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

वर्जन ..

शहर के पशुपालकों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। इसके बाद भी उन्होंने शहर के बाहर डेयरी की व्यवस्था नहीं की। अब उनको अंतिम नोटिस जारी किया है।

- संजय तिवारी, ईओ नगर पालिका परिषद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.