Move to Jagran APP

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला रेता,मृत्यु

जेएनएन सिलहरी (बदायूं)

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 01:06 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 01:06 PM (IST)
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला रेता,मृत्यु
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला रेता,मृत्यु

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला रेता,मृत्यु

loksabha election banner

जेएनएन, सिलहरी (बदायूं) : शनिवार तड़के सास और बहू में झगड़ा शुरू हुआ तो पति को गुस्सा आ गया। उसने अपनी मां से झगड़ा कर रही पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद मां बेटा दोनों मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना गांव के लोगों ने मृतका के मायके पक्ष को दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। सूचना पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसएसपी और एसपी सिटी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर मां-बेटे और दो देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह वारदात मूसाझाग थाना क्षेत्र के गाव बल्लिया की सुबह तड़के तीन से चार बजे के बीच है। जिला शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव नौगवां निवासी महेंद्र ने अपनी पुत्री सुधा की शादी 2007 में जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया के राजपाल से की थी। बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से आए दिन सुधा और उनकी सास का झगड़ा होने लगा था। इसके चलते अक्सर गृहक्लेश होता था। कुछ दिन पहले सुधा इसी बात को लेकर अपने मायके चली गई थी, लेकिन 15 दिन पहले वह लौट आई। वह अपने साथ एक भैंस भी लेकर आई थी। इसी के किराए को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया था। शनिवार सुबह तड़के करीब तीन से चार के बीच सुधा और उसकी सास बर्फा देवी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे गुस्साए सुधा के पति राजपाल ने धारदार हथियार से सुधा का गला रेत दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मां बेटे दोनों मौके से फरार हो गए। सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी सुधा के भाई राजीव को दी। भाई राजीव, पिता महेंद्र सिंह व मायके पक्ष के अन्य लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुधा का शव चारपाई पर पड़ा हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ उझानी शक्ति सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सुधा के पिता महेंद्र सिंह तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति राजपाल और सास बर्फा देवी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोपहर में एसएसपी डा. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

वर्जन

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी है। आरोपित पति व अन्य ससुरालीजन फरार हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित थाने की पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। - डा. ओपी सिंह, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.