Move to Jagran APP

गुलड़िया को भी मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा

जिले में अब गुलड़िया को भी आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 01:05 AM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 01:05 AM (IST)
गुलड़िया को भी मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा
गुलड़िया को भी मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा

बदायूं : जिले में अब गुलड़िया को भी आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्रालय ने छोटी सी नगर पंचायत को बढ़ा ओहदा दिया है। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलते ही गुलड़िया में बड़े विकास कार्यों के लिए बजट भी मंजूर किया गया है। अब यह कस्बा बदला-बदला दिखाई देगा।

loksabha election banner

शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाली गुलड़िया नगर पंचायत परसीमन के हिसाब से काफी छोटी है। छोटी नगर पंचायत और जरूरत ज्यादा विकास कार्यों के चलते वहां पर इतना धन नहीं आ पा रहा था। विकास कार्यों का मानक पूरा न होने पर शासन से जरूरत से ज्यादा बजट नहीं मिल रहा था। इस दौरान पिछले विधानसभा चुनाव के बीच शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य जब जनता के बीच पहुंचे तो गुलड़िया वालों ने उनसे आदर्श नगर पंचायत बनवाने की मांग की थी। विधायक ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पूरा ध्यान आदर्श नगर पंचायत बनवाने पर दिया और उसका प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास मंत्रालय को भेज दिया। नगर विकास मंत्रालय में कुछ मानक पूरे नहीं बैठ रहे थे जो प्रस्ताव पर उन्होंने पूरे कर गुलड़िया को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाया। विधायक ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में जो भी वादे किए हैं उनको पूरा करने का प्रयास जारी है। गुलड़िया में अब विकास की गंगा बहेगी।

वर्जन ..

चुनाव के दौरान हमने गुलड़िया वासियों से वादा किया था कि उनकी नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाएंगे। चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले प्राथमिकता पर उन्होंने गुलड़िया को आदर्श नगर पंचायत बनवाने पर पूरा जोर दिया। मंत्रालय में पैरवी कर गुलड़िया को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाया है।

- धर्मेद्र शाक्य, शेखूपुर विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.