काग्रेस में जा सकते हैं सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा
सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा के काग्रेस में जाने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
बदायूं : सपा के पूर्व विधायक आबिद रजा के काग्रेस में जाने के आसार दिखाई दे रहे हैं। काग्रेस के वाट्सएप ग्रुप में प्रियंका वाड्रा के साथ आबिद रजा का फोटो पोस्ट होने से इस चर्चा को और बल मिला है। सपा सासद धमर्ेंद्र यादव से आबिद रजा का मतभेद जगजाहिर हो चुका है। इसी मतभेद के कारण उन्हें पार्टी से भी निकाला गया था, लेकिन विधान सभा चुनाव से पहले वह पार्टी में वापस आए थे और टिकट भी मिला था। बाद में गतिरोध और बढ़ता गया। दावा तो किया जा रहा था कि समझौता हो गया है, लेकिन मंगलवार रात आबिद रजा की प्रियंका वाड्रा से मुलाकात ने सियासी माहौल गरम कर दिया है। आबिद रजा ने भी स्वीकार किया कि उनकी दिल्ली में प्रियंका वाड्रा से मुलाकात हुई है। बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर समर्थकों की बैठक भी बुलाई है। उनका कहना है कि समर्थकों से राय मशवरा करके ही निर्णय लेंगे। यहा बता दें कि काग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी से आबिद रजा के करीबी संबंध रहे हैं। जब शेरवानी का सपा से टिकट काटकर धमर्ेंद्र यादव को यहा मैदान में उतारा गया था तब बगावत करने वालों में आबिद भी सबसे आगे रहे थे। आबिद अगर काग्रेस में जाते हैं तो चुनावी समीकरण भी बदल सकते हैं।