बदायूं में महिला दारोगा ने बिजली उपकेंद्र ऑपरेटर को मारा थप्पड़
सिलहरी के कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र पर तैनात ऑपरेटर को बीच सड़क पर महिला दारोगा ने थप्पड़ मार दिया। ऑपरेटर दवा लेने जा रहा था। उसने मास्क नहीं लगाया था। इसके चलते महिला दारोगा ने पहले थप्पड़ा मारा फिर ऑपरेटर को हवालात में बंद कर दिया।
बदायूं, जेएनएन। सिलहरी के कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र पर तैनात ऑपरेटर को बीच सड़क पर महिला दारोगा ने थप्पड़ मार दिया। ऑपरेटर दवा लेने जा रहा था। उसने मास्क नहीं लगाया था। इसके चलते महिला दारोगा ने पहले थप्पड़ा मारा फिर ऑपरेटर को हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर आक्रोशित बिजली कर्मी एसडीओ के साथ मौके पर पहुंचे। मगर दारोगा ने ऑपरेटर को नहीं छोड़ा। इस पर कर्मचारी 36 गांव की सप्लाई बंद कर धरने पर बैठ गए। शाम तक थाना प्रभारी और कर्मचारियों के बीच समझौते की बात चलती रही।
बिजली उपकेंद्र पर तैनात स्टेशन ऑपरेटर सुनील कुमार ने बताया कि उसको अचानक पेट में दर्द होने लगा था। इसके चलते वह कस्बे के डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे। कस्बे के मुख्य चौराहे पर महिला दारोगा शर्मिला शर्मा वाहन चेङ्क्षकग कर रही थीं। मास्क नहीं होने पर महिला दारोगा ने उनको थप्पड़ मारा। फिर थाने में ले जाकर बंद कर दिया। सूचना पर उपकेंद्र पर तैनात अफसर और कर्मचारी थाने पहुंचे। महिला दारोगा से मिले। लेकिन, ऑपरेटर को नहीं छोड़ा। एसडीओ ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली गलत है। उनके कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना था। कर्मचारी जापान ङ्क्षसह, प्रेमपाल, लेखराज, पवन, कालीचरण, मनीष, रामचंद्र आदि ने कहा कि जब तक महिला दारोगा माफी नहीं मांगेंगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। एसएचओ संजय गर्ग ने बताया कि चेङ्क्षकग में उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी ने मास्क न होने पर पुलिस से विवाद किया था। बिजली अफसरों से वार्ता चल रही है। जल्द मामले का निस्तारण कराएंगे।
ऑपरेटर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
महिला दारोगा शर्मिला शर्मा ने बताया कि मास्क चेङ्क्षकग में बिजली कर्मचारी वहां से गुजर रहा था। उस पर मास्क नहीं था। टोकने पर वह अभद्र व्यवहार करने लगा। इस पर उसको थाने में बैठाया। थप्पड़ मारने का आरोप गलत है।