घोषित वेंडिंग जोन में लगाए ठेला वरना होगी कार्रवाई
फेरी नीति के तहत नगर पालिका ने फड़ ठेले वालों के लिए एक वर्ष पूर्व वेंडिंग जोन चिह्नित किए। इसके लिए 2100 स्ट्रीट वेंडर का पंजीकरण कराया गया। वेंडिंग जोन में उन्हें जगह मिल सके। इसके लिए वहां से अतिक्रमण भी हटवाया। इसके बावजूद स्ट्रीट वेंडर वहां जाने में इछुक नहीं है।
जेएनएन, बदायूं : फेरी नीति के तहत नगर पालिका ने फड़, ठेले वालों के लिए एक वर्ष पूर्व वेंडिंग जोन चिह्नित किए। इसके लिए 2100 स्ट्रीट वेंडर का पंजीकरण कराया गया। वेंडिंग जोन में उन्हें जगह मिल सके। इसके लिए वहां से अतिक्रमण भी हटवाया। इसके बावजूद स्ट्रीट वेंडर वहां जाने में इच्छुक नहीं है। इससे शहर के बाजारों में से जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लेकिन, अब पालिका प्रशासन ने ऐसे वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाई है।
शहर के बाजारों में से जाम खत्म करने को नगर पालिका प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनवाए। इसके लिए शहर में सर्वे कराकर स्ट्रीट वेंडर का पंजीकरण किया गया। ताकि, उनको सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जा सके तो वेंडिंग जोन में उनको जगह चिह्नित कर दी जाए। पालिका प्रशासन ने इसके लि वन विभाग रोड, एसके फील्ड के पास का एरिया वेंडिंग जोन घोषित किया गया। पालिका प्रशासन की ओर से शुरू की गई कवायद से लग रहा था कि जल्द ही बाजारों से ठेले, खोमचे दूर हो जाएंगे। जाम से मुक्ति मिल जाएगी। मगर, स्थिति पहले ही जैसी रही। बाजारों में जिस स्थान जो भी ठेला लग रहा था वह वहीं पर मौजूद है। वेंडर जोन में ठेला, खोमचा लगवाने के लिए पालिका प्रशासन ने इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। वर्जन ..
ठेले, खोमचे वालों को खुला मैदान देने को वेंडिंग जोन घोषित किया जा रहा है। इसके बाद भी वह बाजारों से ठेला नहीं हटा रहे हैं। तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- संजय तिवारी, ईओ नगर पालिका परिषद