सुधरी रैंक को चुनौती दे रहा कूड़ा निस्तारण नहीं होना
स्वछता सर्वेक्षण में भले ही शहर की रैकिंग सुधरकर 47 वें से 26वें स्थान पर पहुंच गई हो। लेकिन इसको बरकरार रखने के लिए निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नहीं होना कड़ी चुनौती दे रहा है। क्योंकि पांच वर्ष से जारी कवायद के बावजूद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
जेएनएन, बदायूं : स्वच्छता सर्वेक्षण में भले ही शहर की रैकिंग सुधरकर 47 वें से 26वें स्थान पर पहुंच गई हो। लेकिन, इसको बरकरार रखने के लिए निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नहीं होना कड़ी चुनौती दे रहा है। क्योंकि पांच वर्ष से जारी कवायद के बावजूद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे ही पॉश इलाकों में लग रहे कूड़े ढेर भी लोगों के साथ ही पालिका प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
पालिका प्रशासन ने सुधरी रैंकिंग को बरकरार रखने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने शहर में लगने वाले कूड़े के ढेर को तत्काल कार्रवाई को कहा, जिससे व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। नगर पालिका में तीन प्रशासनिक सफाई निरीक्षक के साथ एक कार्यवाहक निरीक्षक भी नियुक्त हैं। इन चारों निरीक्षकों पर ही शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी है। शहर में कूड़े के उठान के लिए 275 सफाई कर्मचारी की नियुक्ति है। लेकिन, जगह जगह लगे कूड़े के ढेर अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। फैक्ट फाइल ::
19 ट्रैक्टर ट्रॉली
01 मैजिक वाहन
02 जेसीबी मशीन
190 कूड़ेदान
इनसेट ::
शुरू नहीं हो सका सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए उतरना गांव में पांच वर्ष पहले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगना शुरू हुआ। तेजी से काम शुरू होकर मशीनें भी आ गई। लेकिन, कार्यदायी संस्था का विवाद अदालत में जाने से प्लांट अधर में लटक गया है।
जोगीपुरा मोड़ बना गंदगी का अंबार
फोटो 21 बीडीएन 08
नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट जोगीपुरा मुहल्ला में कूड़े के ढेर लगे हैं। इसका समय से उठान नहीं होता है। पालिका प्रशासन भले ही मुहल्लों से नियमित कूड़ा उठान का दावा करें। लेकिन खंडसारी, गांधी ग्राउंड, लोची नगला, सिविल लाइंस में ओवरब्रिज के नीचे से भी नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है।
फोटो 21 बीडीएन 24
शिकायत पर नहीं होती कार्रवाई
गांधी ग्राउंड शहर का पॉश इलाका है। यहां भी जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां शॉपिग मॉल, दो क्लीनिक, कांग्रेस का कार्यालय और शिव मंदिर भी है। क्षेत्रीय लोग शिकायत भी करते हैं। लेकिन, उस पर त्वरित कार्रवाई नहीं होती है। वर्जन ::
शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। लेकिन, पूरी तरह से सही करने के लिए जनसहयोग भी जरूरी है। लोग घरों और दुकानों का कूड़ा सुबह 10 बजे से पहले कूड़ेदान में डाल दें। इससे समय से इसका उठान हो सके।
- दीपमाला गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष