Move to Jagran APP

संस्कृति और संस्कारों की पोषक है मां गंगा

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से मुहल्ला साहूकारा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:17 AM (IST)
संस्कृति और संस्कारों की पोषक है मां गंगा
संस्कृति और संस्कारों की पोषक है मां गंगा

उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से मुहल्ला साहूकारा स्थित गायत्री सत्संग भवन में निर्मल गंगा जन अभियान की संगोष्ठी हुई। गायत्री परिजनों ने लोगों को जागरूक करने के साथ मां भागीरथी की पावनता और गौरव गाथा को पुन: स्थापित करने का संकल्प लिया। विश्वामित्र अंचल में आदर्श गांव बनाने को गांव-गांव साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। गांवों में गंगा सेवक और प्रज्ञा मंडल का गठन भी किया जाएगा।

prime article banner

शांतिकुज हरिद्वार से आए मुख्य वक्ता सदानंद अंबेडकर ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ कराया। कहा कि मानव में देवत्व जगाने और धरती पर स्वर्ग जैसा दिव्य वातारण बनाने के लिए निर्मल गंगा जन अभियान चलाया जा रहा है। भारत की जीवन रेखा मां गंगा आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों की पोषक, जीवनदायिनी है। मां गंगा का सामीप्य पाकर गांव, नगर और शहर तीर्थ बनें हैं। शांतिकुंज के जलपुरूष की उपाधि से विभूषित योगेंद्र गिरी ने कहा अपनी नीतियों और कार्यो ने मां गंगा को दूषित कर दिया है। भावी पीढ़ी के स्वस्थ जीवन के लिए पानी के स्त्रोतों को गंदा न करें। सार्थक प्रयास से ही गांव का पानी गांव में रहेगा।

शांतिकुंज के ही संजय त्यागी ने कहा कि विचार क्रांति से ही सत प्रवृत्तियों का संव‌र्द्धन और दुष्प्रवृत्तियों का उन्मूलन होगा। गांवों में गंगा सेवक मंडल और प्रज्ञा मंडल बनाकर गांवों को आदर्श तीर्थ बनाएं। विश्वामित्र अंचल प्रभारी अशोक ¨सह ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर शांतिकुंज के निर्मल गंगा जन अभियान के माध्यम से गंगा तटों की साफ सफाई की जाएगी। ऊर्जावान लोग संकल्प पत्र भरेंगे। नशा एवं व्यसन मुक्ति अभियान के जिला संयोजक रघुनाथ ¨सह के नेतृत्व में मेला ककोड़ा गंगा तट पर पर्यावरण संरक्षण, कुरीतियों, अंधविश्वास, नशा उन्मूलन आदि प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

निर्मल गंगा जन अभियान के जिला संयोजक सुखपाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र, रामभरोसे लाल, नत्थूलाल शर्मा, रघुनाथ ¨सह, रामकिशन नारद, रामवीर ¨सह, ममता शर्मा, गौरी मिश्रा, मदनलाल झा, प्रदीप शर्मा, भवेश शर्मा, जगदम्बा सहाय, ब्रजकिशोर, बुद्धपाल सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.