फिर फूटा कोरोना बम, जेल कर्मियों समेत 191 संक्रमित मिले
कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होते होते अब जिले में सक्रिय मरीज 901 हो गए हैं। एक हजार सक्रिय संक्रमित होने पर जिले में पाबंदियां बढ़ जाएंगी। बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं है। इस बीच जिले में शनिवार को भी 191 संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र के लोग हैं। वहीं जेल का और पुलिस लाइन के कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि अछी बात यह रही कि 122 लोग स्वस्थ भी हो गए।
जेएनएन, बदायूं : कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होते होते अब जिले में सक्रिय मरीज 901 हो गए हैं। एक हजार सक्रिय संक्रमित होने पर जिले में पाबंदियां बढ़ जाएंगी। बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं है। इस बीच जिले में शनिवार को भी 191 संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र के लोग हैं। वहीं, जेल का और पुलिस लाइन के कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 122 लोग स्वस्थ भी हो गए।
शनिवार को जिले में 2,454 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। शहर के 70 लोग संक्रमित आए हैं। ये मथुरिया चौक, हरिबोल कालोनी, जोगीपुरा, जौरा, चंदननगर, इंद्राचौक, शिवपुरम, सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस, कबूलपुरा, जरीफनगर, मिर्जापुर, नेकपुर, पालनगर, मीराजी चौकी, एसएसपी आफिस, कचहरी, कटरा ब्राह्मपुर, चित्रांश नगर, गांधी आश्रम, राजा कालोनी, आदर्श कालोनी, न्यू आदर्श कालोनी, डीएम रोड, पनवडिया मुहल्ला, शहबाजपुर, उपरपारा, आर्य समाज, आवास विकास कालोनी, पालीटेक्निक, चौधरी सराय, एचएन गली, नारायणगंज, रसूलपुरा, मलिकपुर आदि के रहने वाले हैं। इसके अलावा उझानी में 18, उसावां में 11, जगत में 11, वजीरगंज में 10, आसफपुर में आठ, सहसवान और दातागंज में छह, म्याऊं, बिसौली और सलारपुर में पांच-पांच, अंबियापुर और कादरचौक में तीन-तीन, इस्लामनगर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। हालांकि, दो लोगों को ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 29 लोग दूसरे जिलों के शामिल
बाहर से आने वाले लोगों की जांच रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि में कराई जा रही है। इसमें 29 लोग ऐसे पाए गए जो दूसरे जिलों के रहने वाले थे। इसमें बरेली, खटीमा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कंपिल, औरैया, कांठ, बिजनौर, कासगंज और एटा के लोग शामिल हैं। 33 हजार लोगों ने कराया टीकाकरण
जिले में शनिवार को 33059 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 7298, दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 19796 रही। जबकि 15 से 18 वर्ष तक के 4855 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई है। वहीं 1112 स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंट लाइन वर्कर ने अपनी बूस्टर डोज लगवाई। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ना चिंताजनक है। जिले के लोगों को मास्क का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। कोविड की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्यक्रम आदि भी होने चाहिए।
- डा. प्रदीप वाष्र्णेय, सीएमओ