अंडर-19 फुटबॉल लीग के लिए नेहा बी चयनित
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की फुटबॉल कोच नेहा बी का खेलो इंडिया अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल लीग के लिए चयन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 05:52 PM (IST)
फोटो 18 बीडीएन - 55 संसू, उझानी : भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की फुटबॉल कोच नेहा बी का खेलो इंडिया अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल लीग के लिए चयन हो गया। ट्रायल दिल्ली के डीडीए अशोला फुटबॉल ग्राउंड में हुआ था। नेहा ने डीफेंस राइट साइड बैंक खेलते हुए सलेक्टर्स को अपने हुनर से प्रभावित कर टीम में अपना स्थान बनाया है। नेहा बी हिदुस्तान एफसी क्लब दिल्ली की तरफ से खेलेंगी। विद्यालय वापस आने पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मैंदीरत्ता व कोच इकवाल अहमद, कोच चांद मुहम्मद, प्रधानाचार्या सुजाता माथुर ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच जशोदा शाक्य, समन्वयक दीक्षा छावडा, कोषाध्यक्ष हनी सपरा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें