आमगांव की आकांक्षा ने बनाया सबसे अच्छा प्रोजेक्ट
नगर पालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय की प्रतियोगिताएं कराई गईं। स्कूल-कॉलेजों के बाल विज्ञानियों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
फोटो 25 बीडीएन 13, 14 जागरण संवाददाता, बदायूं : नगर पालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय की प्रतियोगिताएं कराई गईं। स्कूल-कॉलेजों के बाल विज्ञानियों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मॉडल के आधार पर विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। प्रतिभाग करने वाले बाल वैज्ञानिक व गाइड शिक्षकों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए। जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय आमगांव की आकांक्षा को पहला, उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर-धीरपुर के विशाल को दूसरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के गुड्डू को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की प्रतिभा सागर को पहला, महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज की खुशी को दूसरा, साइंस क्लब सहसवान की जोगिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिला समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया, पांच नवंबर को अलापुर के नेहरु इंटर कॉलेज में अलौकिक चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या संबंधी कार्यक्रम होगा। निर्णायक मंडल में मयंक सक्सेना, इंजीनियर दीप्ति पाठक, सरिता चौहान शामिल रहे। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता जैन, जिला समन्वयक अनुभव कुमार सिंह ने आदि मौजूद रहे।