Move to Jagran APP

धान खरीद में गड़बड़ी हुई तो जेल जाएंगे केंद्र प्रभारी : मंडलायुक्त

जिले में धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो केंद्र प्रभारी जेल जाएंगे। यह निर्देश जिले के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद म्याऊं में धान खरीद केंद्र का जायजा कर दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। फिर उन्होंने मरौरी गांव में विकास कार्यों की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 01:10 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 01:10 AM (IST)
धान खरीद में गड़बड़ी हुई तो जेल जाएंगे केंद्र प्रभारी : मंडलायुक्त
धान खरीद में गड़बड़ी हुई तो जेल जाएंगे केंद्र प्रभारी : मंडलायुक्त

जेएनएन, बदायूं : जिले में धान खरीद में गड़बड़ी मिली, तो केंद्र प्रभारी जेल जाएंगे। यह निर्देश जिले के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद म्याऊं में धान खरीद केंद्र का जायजा कर दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। फिर उन्होंने मरौरी गांव में विकास कार्यों की समीक्षा की। यहां ग्रामीणों ने सबसे अधिक बिजली विभाग की शिकायतें की। कमिश्नर ने एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए।

loksabha election banner

दो दिवसीय दौरे पर आए मंडलायुक्त बुधवार को म्याऊं में धान क्रय केंद्र पर तौल देखकर किसानों से बात की। उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति भी देखी। फिर मरौरी गांव पहुंचे। ग्राम निधि में वर्ष 2020-21 में जीर्णाेद्धार स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं और अवैध अतिक्रमण के बारे में जानकारी की। बिजली की शिकायतें मिलने पर अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में प्राथमिकता से समाधान कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि खराब पड़े हैंड पम्पों को पंचायत राज विभाग सही कराएं। विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांगजन पेंशन आदि कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। पराली को गोशालाओं को दान में देकर पुण्य कमाएं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए मोमबत्ती सहित अन्य उत्पादों का अवलोकन किया। महिलाओं को राशन की दुकानों का आवंटित कर छात्रों को स्वेटर बांटे। स्वयं सहायता समूह जय भोले की सदस्य ममता को सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव की जिम्मेदारी दी। 20 किसानों को मसूर एवं सरसो के बीज के पैकेट भी बांटे। इस दौरान डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ निशा अनंत, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.