बिसौली में बोलेरो पिकअप सवार युवक की गोली मारकर हत्या
गांव मलखानपुर के पास बोलेरो पिकअप में सवार 25 वर्षीय राजेंद्र मौर्य पुत्र पान सिह की शाम पांच बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।
संवाद सहयोगी, बिसौली : गांव मलखानपुर के पास बोलेरो पिकअप में सवार 25 वर्षीय राजेंद्र मौर्य पुत्र पान सिह की शाम पांच बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए कातिलों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। मृतक के परिजनों ने काफी देर तक शव को नहीं उठने दिया। बाद में कोतवाल के समझाने पर वह शांत हुए। गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी है। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। मृतक चार भाई थे। वह विवाहित था, उसके पिता पान सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। इस घटना को लेकर गांव में तनाव है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र गांव लड़की से प्यार करता था। प्रेमी प्रेमिका फरार हो गए। लड़की पक्ष और राजेंद्र के परिवार वालों के बीच रंजिश हो गई। कुछ दिनों बाद प्रेमी और प्रेमिका गांव लौट आए। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। लड़की पक्ष ने राजेंद्र के गांव में न घुसने की शर्त रखी। कुछ दिनों तो राजेंद्र गांव से बाहर रहा। लेकिन फिर से वह इश्क परवान चढ़ा तो वह यहां आने-जाने लगा। वहीं, पुलिस अभी हत्या करने की बात मुकर रही है। वह संदिग्ध हालातों में मौत की बात कहते हुए जांच की बात कह रही है। वर्जन ..
पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोषी होने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
- पंकज लवानिया, कोतवाल