टूटी अस्पताल प्रशासन की नींद, मरीजों को मिले कंबल
जिला अस्पताल प्रशासन की नींद आखिरकार टूट गई। यहां भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए गए हैं। सोमवार को कुछ मरीज कंबल ओढ़े मिले।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 11:52 PM (IST)
जासं, बदायूं : जिला अस्पताल प्रशासन की नींद आखिरकार टूट गई। यहां भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए गए हैं। सोमवार को कुछ मरीज कंबल ओढ़े मिले। हालांकि कई मरीज ऐसे भी हैं, जो इस सुविधा से वंचित थे। स्टाफ का कहना था कि मरीजों ने कंबल लेने से इंकार कर दिया और अपने निजी कंबल लेकर आए थे। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। वहीं पिछले दिनों प्रदूषण के चलते हुए स्मॉग के कारण कुछ दिन धूप न निकलने के कारण ठंड का असर बढ़ गया था लेकिन मरीजों को कंबल नहीं बांटे गए थे। ऐसे में मरीज या तो ठिठुरते हुए रात बिताते थे, या फिर घर से निजी कंबल मंगवाते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें