बदायूं के युवक की बुलंदशहर में मौत
थाना मूसाझाग इलाके के गुरगांव निवासी नौबतराम का बेटा ऊदल सिंह दिल्ली में रहकर काम करता था।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 12:10 AM (IST)
सिलहरी : थाना मूसाझाग इलाके के गुरगांव निवासी नौबतराम का बेटा ऊदल सिंह दिल्ली में रहकर अपने अन्य पांच भाइयों के साथ मजदूरी करता था। पिछले दिनों उसकी तबीयत खराब होने के कारण वहां कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन राहत न मिलने पर कार से भाई उसे दिल्ली से यहां ला रहे थे। रास्ते में बुलंदशहर के पास उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में ऊदल के भाई राजपाल (28) की मौत हो गई। जबकि बाकी के लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी होने पर परिवार के लोग शव लेने के लिए गांव वालों के साथ बुलंदशहर को रविवार को रवाना हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें