Move to Jagran APP

Badaun Case: बदायूं सामूहिक दुष्कर्म केस: पीड़िता के परिवार के लोगों मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी

Badaun Caseबदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी आज पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने यहां पर सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 01:03 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 03:57 PM (IST)
गुरुवार को आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची हैं।

बदायूं, जेएनएन। Middle aged woman brutally physically Assaulted and Murdered Badaun: बदायूं में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले दो आरोपितों की बुधवार को गिरफ्तारी के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में तेजी दिखा दी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने गुरुवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों से भेंट की। इसके साथ इनको शीघ्र ही न्याय का आश्वासन भी दिया।

loksabha election banner

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी आज पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने यहां पर सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। चंद्रमुखी देवी ने गांव में पीड़िता के परिवार के लोगों से भेंट की। बदायूं  में रविवार को उघैती क्षेत्र में  महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया। गुरुवार को आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची हैं। स्वजन को उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। क्यावली  गांव में पीड़ित परिवार से बात करने के बाद वह घटनास्थल मेवली गांव भी गई और मौके पर मुआयना किया।

बदायूं गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। आयोग की मेंबर ने कहा कि अगर पुलिस समय रहते परिवार वालों की सूचना पर पहुंचती तो शायद मृतका की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं के लिए संवेदनशील है, लेकिन कहीं ना कहीं महिला उत्पीडऩ के मामलों में पुलिस को और ज्यादा संवेदनशील होना पड़ेगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पीडि़त परिवार से मिलने उनके घर पहुंची और अपनी संवेदना व्यक्त की। बदायूं के उघैती पहुंचने के बाद महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी के लिए मैंने एसएसपी के साथ बैठक की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुरू से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त हैं। हमें विश्वास है कि इस कांड के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस प्रकरण में गिरफ्तार जसपाल की पत्नी तथा बेटी ने भी राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी से भेंट की। आरोपित की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि जसपाल तो किराए पर गाडी लेकर गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त

बदायूं में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वारदात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा रुख दिखाया है। अब इस केस की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। इसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीजी से पूरी रिपोर्ट तलब की है। तीनों आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई के लिए डीएम ने फाइल तैयार करने को कहा है। इसके साथ इस प्रकरण का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.