किसानों के लिए पशुधन बड़ी संपदा : डॉ.जादौन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला गांव चंदपुरा में लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:08 AM (IST)
संस, बिसौली : पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला गांव चंदपुरा में लगाया गया। जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव व जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एके जादौन ने किया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों को पशुओं को स्वस्थ रखने के उपाय व बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। मेले में पशुओं में होने वाले रोगों की दवाएं भी वितरित की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान बसई अखिलेश शर्मा, पंडित नत्थूलाल मिश्रा, विजय पाल, बालकराम, ब्रजेश कुमार, सुमित शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें