परिजनों से नाराज वृद्ध गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाया
घर के लोगों से नाराज होकर एक वृद्ध गंगा में डूबकर जान देने की कोशिश की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 12:32 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 12:32 AM (IST)
संसू, उझानी : घर के लोगों से नाराज होकर एक वृद्ध गंगा में डूबकर जान देने की कोशिश की। खैर हुई गोताखोरों ने उसे बचा लिया। लालमन (73) पुत्र भोलेनाथ नाग पंचमी मेला मैदान शाहदाना निवासी बरेली से अपराह्न दो बजे परिजनों से नाराज होकर गंगा में डूबने आ गए थे। वृद्ध जब गंगा में गहरे पानी में डूबने लगे तो गंगा किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुन गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और वृद्ध को सकुशल बाहर निकाल लिया। वृद्ध को बाहर निकाल जब डूबने का कारण पूछा तो उसने बताया परिजनों से तंग आकर वह डूबने चला आया था। बाद में उसके परिजनों को बुलाने के लिए फोन कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें