Move to Jagran APP

(प्रश्न पहर) धान क्रय केंद्र पर किसानों को परेशानी हुई तो केंद्र प्रभारी जाएंगे जेल

किसानों को धान की बिक्री के लिए अब माफिया या बिचौलियों के चक्कर में नहीं आना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 12:07 AM (IST)
(प्रश्न पहर) धान क्रय केंद्र पर किसानों को परेशानी हुई तो केंद्र प्रभारी जाएंगे जेल
(प्रश्न पहर) धान क्रय केंद्र पर किसानों को परेशानी हुई तो केंद्र प्रभारी जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, बदायूं : किसानों को धान की बिक्री के लिए अब माफिया या बिचौलियों के चक्कर में नहीं आना पड़ेगा। धान खरीद के लिए प्रशासन ने 37 क्रय केंद्र खोले हैं। किसी किसान को परेशानी होने पर केंद्र प्रभारी जेल जाएंगे। अनियमितता की जानकारी व शिकायत मिलने पर जिला मुख्यालय से गठित टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में बतौर अतिथि आए एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने यह बातें कहीं। अब तक 2150 क्विटल धान की खरीद होने की जानकारी दी। भुगतान खाते में भेजने की बात कही। सवाल : केसीसी के लिए हिस्सा फाटा बनवाने के बिल्सी तहसील में चक्कर लगारहे हैं। तहसीलदार नहीं मिलते। इससे परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

- प्रेमपाल, सादातपुर नाचनी जवाब : परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप तहसील जाइए एसडीएम से अभी कहा जा रहा है, समस्या का समाधान तुरंत हो जाएगा।

सवाल : जमीन खेतिहर है और लेखपाल ने खसरा में आबादी दर्ज कर दी है। शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है।

- यतेंद्र सिंह गौर, बांस बरौलिया जवाब : चितित होने की जरूरत नहीं है। तहसीलदार के पास जाइए खसरा में संशोधन हो जाएगा। सवाल : राशन कार्ड के लिए तीन महीने पहले आवेदन किया था इसके बाद भी अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला है।

- ज्ञान सिंह, घटपुरी जवाब : आनलाइन आवेदन की पर्ची लेकर आप हमारे कार्यालय आइए, समस्या का समाधान कराया जाएगा। सवाल : किसान सम्मान निधि के तहत हमारे गांव में तमाम किसानों को सम्मान राशि नहीं मिल पाई है।

- सत्यवीर सिंह, बमनौसी जवाब : कुछ खातों में नाम गलत फीड हो जाने से यह दिक्कत आ रही है। जनसेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड लेकर इसे सही करा लें। सवाल : दुकान के पास सरकारी नल लगा हुआ है जो काफी समय से खराब है। इसकी मरम्मत नहीं की गई है।

- आसिफ, पुलिस लाइंस चौराहा जवाब : अभी पालिका के ईओ को बोलते हैं हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी। परेशान होने की जरूरत नहीं है। सवाल : सहकारी बीज सेंटर पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने की बात कहकर बीज नहीं दिया। जबकि कुछ दिन पहले ही रजिस्ट्रेशन कराया था।

- राम सिंह, बिनावर जवाब : सेंटर पर अगर कोई कर्मचारी इस तरह की बात कर रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.