रात भर पूछताछ के बाद जेल भेजा गया दरिदा
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची को दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारने वाले दरिदे से पुलिस ने रात भर पूछताछ की। पुलिस को उसने किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया। वह हर बात पर चुप्पी साधता रहा। इससे पूछताछ करने में पुलिस को भी काफी जिद्दोजहद करनी पड़ी। फिलहाल रात भर पूछताछ के बाद पुलिस ने दरिदे को जेल भेज दिया।
जेएनएन, बदायूं : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची को दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारने वाले दरिदे से पुलिस ने रात भर पूछताछ की। पुलिस को उसने किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया। वह हर बात पर चुप्पी साधता रहा। इससे पूछताछ करने में पुलिस को भी काफी जिद्दोजहद करनी पड़ी। फिलहाल रात भर पूछताछ के बाद पुलिस ने दरिदे को जेल भेज दिया।
रविवार को शाम करीब सात बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में माता-पिता के साथ खेत पर गई छह साल की मासूम को दरिदे ने खेत के पास ही दबोच लिया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और बनियान से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद दरिदा मौके से भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया। उसको पकड़ने के बाद भीड़ उसको मौके पर ही जान से मारना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से उसको भीड़ से छुड़वाया। पुलिस उसको सिविल लाइंस थाने के बजाए सदर कोतवाली लेकर पहुंची जहां उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने अपना नाम गुफरान निवासी ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड बताया। पुलिस ने उससे यहां पहुंचने की बात पूछी तो उसने बताया कि वह दरगाह पर आया था जहां से पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचा। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।
उत्तराखंड में धार्मिक स्थल पर आग लगा चुका है दरिदा
- बच्ची से हैवानियत करने वाला दरिदा गुफरान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के पास एक धार्मिक स्थल पर भी आग लगा चुका है। इस बात की जानकारी पुलिस को उत्तराखंड पुलिस से मिली है। धार्मिक स्थल में आग लगाने की घटना के बाद दरिदे को उसका भाई यहां दरगाह पर छोड़कर चला गया था। दरिदे के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए सिविल लाइंस पुलिस उत्तराखंड जाएगी। उत्तराखंड जाने की तैयारी पुलिस ने कर ली है।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार
- सोमवार को शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद पुलिस बच्ची का शव लेकर उसके गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ही बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसएचओ सिविल लाइंस सुधाकर पांडेय ने मृतका के स्वजन को भरोसा दिलाया कि आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। आरोपित से पूछताछ की गई, वह सटीक जवाब नहीं दे पाया। उसके बारे में उत्तराखंड पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- संकल्प शर्मा, एसएसपी