भाजपा और सपा में सीधा मुकाबला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के रण में भाजपा से जुडे़ दो प्रत्याशियों के नाम सामने आने पर पार्टी हाईकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा। अविश्वास प्रस्ताव लाने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रीति सागर पर ही पार्टी ने भरोसा जताकर मैदान में उतारा। जिस पर प्रीति सागर और सपा की निवर्तमान अध्यक्ष मधु चंद्रा ने दो-दो प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल किया। ऐसे में अब भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है।
जागरण संवाददाता, बदायूं : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के रण में भाजपा से जुडे़ दो प्रत्याशियों के नाम सामने आने पर पार्टी हाईकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा। अविश्वास प्रस्ताव लाने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रीति सागर पर ही पार्टी ने भरोसा जताकर मैदान में उतारा। जिस पर प्रीति सागर और सपा की निवर्तमान अध्यक्ष मधु चंद्रा ने दो-दो प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल किया। ऐसे में अब भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। 24 फरवरी को होगा मतदान
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार प्रशांत की देखरेख में पूर्वाह्न 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। एहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। नामांकन के बाद पत्रों की जांच कराई गई। अब 20 फरवरी को नाम वापसी होगी। 24 फरवरी को पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। फिर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन कराने नहीं पहुंचीं दमयंती वर्मा
सपा की निवर्तमान अध्यक्ष मधु चंद्रा पर भाजपा से जुड़े सदस्यों ने अविश्वास जताया। 21 अक्टूबर को अविश्वास प्रस्ताव पास होने से अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई। व्यवस्था संचालन के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। जिला प्रशासन ने ही मेला ककोड़ा लगवाया। उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर भाजपा से जुड़ी दमयंती वर्मा ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव में ताल ठोंक दी और पर्चा खरीदा। जबकि भाजपा से जुड़ी प्रीति सागर पहले से ही इस कुर्सी को कब्जाने में लगी थी। ऐसे में भाजपा की ओर से दो दावेदार सामने आने से पदाधिकारियों को यह मामला प्रदेश मुख्यालय भेजना पड़ा। जिस पर दिग्गजों ने प्रीति सागर के नाम पर मुहर लगाई। ऐसे में दमयंती वर्मा नामांकन कराने नहीं पहुंचीं।