जिले में 779 निगेटिव, 10 केस निकले संक्रमित
जिले में बुधवार को 779 निगेटिव तो पॉजिटिव के महज दस केस सामने आए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 01:11 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 05:02 AM (IST)
जेएनएन, बदायूं : जिले में बुधवार को 779 निगेटिव तो पॉजिटिव के महज दस केस सामने आए हैं। नौ केस देहात क्षेत्र के हैं और शहर में सिर्फ एक मामला प्रकाश में आया है। बुधवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया कि 648 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें पूर्व में भी लिए गए सैंपल में 789 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 779 की रिपोर्ट निगेटिव आई तो दस केस पॉजिटिव निकले। उझानी में सात केस, बिनावर और आसफपुर में एक-एक संक्रमित सामने आया। शहर की आवास विकास कालोनी में एक युवक पॉजिटिव निकला। पॉजिटव आने वालों को कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें