बदायूं में गुरुवार को 5,519 लोगों ने लगवाया टीका
बीते तीन दिनों से जिले में धीमी गति से चल रहे वैक्सीनेशन को अब शुक्रवार से गति मिलेगी। जिले में गुरुवार को 70 हजार वैक्सीन और पहुंचने से राहत मिली है। अब शुक्रवार को बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन किया जाएगा। गुरुवार को जिले में कुल 68 स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ जिसमें 5519 लोगों ने टीकाकरण कराया।
जागरण संवाददाता, बदायूं: बीते तीन दिनों से जिले में धीमी गति से चल रहे वैक्सीनेशन को अब शुक्रवार से गति मिलेगी। जिले में गुरुवार को 70 हजार वैक्सीन और पहुंचने से राहत मिली है। अब शुक्रवार को बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन किया जाएगा। गुरुवार को जिले में कुल 68 स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ, जिसमें 5,519 लोगों ने टीकाकरण कराया।
जिले में तेज गति से चल रहे वैक्सीनेशन के कार्य में वैक्सीन की कमी ने ब्रेक लगा दिया था। इसके चलते ही मंगलवार को मात्र 13 हजार, बुधवार को 2,375 और गुरुवार को मात्र 5,519 लोगों का वैक्सीनेशन हो सका। लेकिन अब जिले में को 70 हजार के करीब वैक्सीन और मिल गई है। इससे शुक्रवार से एक बार फिर वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अब पहले से ज्यादा सेंटरों पर कार्य कराया जा सकेगा। अब तक सीमित सेंटरों पर ही वैक्सीन लगाई जा रही थी। बता दें कि गुरुवार को कुल 5,519 वैक्सीन की डोज में 1124 लोगों ने दूसरी जबकि शेष लोगों ने पहली डोज लगवाई है। जिले में अब तक 1148102 वैक्सीन की डोज लगवाई गई है। जिसमें 988243 पहली डोज जबकि 159859 लोगों को दूसरी डोज लगी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मोहम्मद असलम ने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य शुक्रवार से फिर तेजी से शुरू होगा। जिले को करीब 70 हजार वैक्सीन प्राप्त हो गई है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की दो लहरें अपना प्रकोप दिखा चुकी हैं। इसके बाद से लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता बढ़ी है। लोग संक्रमण से बचने के लिए सतर्कता भी बरत रहे हैं।