माइक्रो लोक अदालत में 539 वादों का निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला जज जफीर अहमद की अध्यक्षता में माइक्रो लोक अदालत हुई। इसमें 539 वादों का निस्तारण कराकर 194455 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
जेएनएन, बदायूं : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला जज जफीर अहमद की अध्यक्षता में माइक्रो लोक अदालत हुई। इसमें 539 वादों का निस्तारण कराकर 1,94,455 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
माइक्रो लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव कुमार सिंह ने 301 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कराकर 1,40,320 रुपये, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह फौजदार ने 79 वादों का निस्तारण करा 17,250 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज जूनियर डिवीजन बिसौली अनुज कुमार जौहर ने 51 वादों को निस्तारण 305 रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सहसवान नूतन चौहान ने तीन वादों का निस्तारण कराकर 5000 रुपये जुर्माना और न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता सिंह ने 14 मामलों को निस्तारण कराकर 2820 रुपये जुर्माना वसूला। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन आंचल अधाना ने 44 वादों को निस्तारण कराकर 24,020 रुपये का जुर्माना वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मेघा चौधरी ने पांच वादों का निस्तारण कराया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सहसवान शिवम वशिष्ठ ने 21 मामलों को निस्तारण कराकर 4630 रुपये का जुर्माना वसूला। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सक्सेना ने 21 वादों का निस्तारण किया।