सर्वश्रेष्ठ 51 बूथ सजाने वाले शिक्षक सम्मानित
सर्वश्रेष्ठ बूथ सजाने वाले 51 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
बदायूं : लोकसभा चुनाव में आदर्श बूथ सजाने वाले सर्वश्रेष्ठ 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए सम्मान समारोह में डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र के साथ टॉप टेन शिक्षकों को नकद पुरस्कार भी दिए।
डीएम के निर्देशानुसार जनपद के सभी 2557 आदर्श बूथ सजाए गए थे। इसकी सुंदरता एवं व्यवस्था आंकने के लिए डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। इस कमेटी में नगर मजिस्ट्रेट केके अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत, बीएसए रामपाल सिंह राजपूत शामिल थे। प्रथम पुरस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या नगर क्षेत्र बदायूं की प्रधानाध्यापक महरजवीं व नगर समन्वयक सरवर अली को 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय सराय फकीर की प्रधानाध्यापक बिलकीस बेगम को पांच हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय आरिफपुर नवादा विकास क्षेत्र जगत के प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा को दिया गया। चतुर्थ स्थान पर सैयद मुनव्वर अली जुनियर हाईस्कूल सोथा की प्रधानाध्यापक शगुफ्ता खातून व सैयद मुताहिर अली जीलानी को एक हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया, पांचवे स्थान पर प्राथमिक विद्यालय जसूपुर, छठे स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरपुरी विनायक, सातवें स्थान पर देवनागरी इंटर कॉलेज उझानी, आठवें स्थान पर प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी, नौवें स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला दौलत एवं दसवें स्थान पर प्राथमिक विद्यालय तिगलापुर रहे। इनके प्रधानाध्यापकों को डीएम, एसएसपी ने माला पहनाकर, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जनपद के प्रत्येक ब्लाक, नगर क्षेत्र के टॉप थ्री आदर्श पोलिग बूथ बनाने वाले 51 प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। आदर्श पोलिग बूथों की प्रदर्शनी नगर समन्वयक सरवर अली के द्वारा कलेक्ट्रेट में लगाई गई। अन्य शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में •िाला स्काउट मास्टर सुदेश मिश्रा, फिरोज, हसन आरजू, आशुतोष मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप